फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in UP: 35 corona including three roadways personnel infected

Coronavirus in UP: उन्नाव में तीन रोडवेज कर्मियों सहित 35 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 451 हुई

Sat, 18 Jul 2020 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: 35 corona including three roadways personnel infected
तीन रोडवेज कर्मियों सहित 35 कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में परिवहन विभाग के दो बस चालक व महिला परिचालक सहित 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में शहर के एक मोबाइल विक्रेता, दो बैंक कर्मी व हॉटस्पॉट क्षेत्र में सर्वे करने वाली एक आशा कार्यकर्ता भी शामिल है। इसमें ट्रूनेट से आई दस लोगों की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन


ये सभी शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। सभी को औरास व सोहरामऊ के एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ पीजीआई से शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला अब्बासबाग निवासी मोबाइल विक्रेता पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोबाइल विक्रेता के कार चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों ने जांच कराई थी।
विज्ञापन


वहीं, शहर के मोहल्ला नरेंद्रनगर में पांच साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्लागंज के आर्य नगर निवासी 45 वर्षीय युवक, शहर की कांशीराम कॉलोनी में हुई पूल सैंपलिंग में 30 साल की महिला व 35 साल का युवक, सदर कोतवाली के रुस्तमपुर गांव में हुई पूल सैंपलिंग की रिपोर्ट में 11 वर्षीय बच्ची व 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दही चौकी में चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले अधेड़ की पत्नी व तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला जेरधुस में एक महिला व उसके तीन बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद महिला व उसके बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

शहर के गांधी नगर स्थित एक बैंक के दो कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले बैंक के पांच कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिला महिला अस्पताल की आशा, सफीपुर कस्बे की 33 व 38 वर्ष की दो महिलाएं व 28 साल के युवक, नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी 52 साल की महिला कोरोना संक्रमित आई है।

उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को औरास व सोहरामऊ स्थित कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 451 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें स्वस्थ होने पर 171 को घर भेजा जा चुका है। जबकि 274 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 6 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।

संक्रमित का प्रसव कराने वाली आशा पॉजिटिव
शहर के किला क्षेत्र निवासी संक्रमित महिला की जिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली आशा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आशा ने जुलाई माह में चलाए गए अभियान में कंटेनमेंट जोन में संदिग्ध लोगों का सर्वे भी किया था। आशा ने बताया कि जिस महिला की उसने डिलीवरी कराई थी उसके संक्रमित पाए जाने के बाद उसने सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed