{"_id":"5eac1d6b8ebc3ea821497078","slug":"coronavirus-in-kanpur-ten-new-corona-positives-found-all-from-case-hotspots-220-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सभी केस हॉटस्पॉट से, संक्रमितों की संख्या 223","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सभी केस हॉटस्पॉट से, संक्रमितों की संख्या 223
Sat, 02 May 2020 01:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 May 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हाॅटस्पॉट इलाकों में नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जीएसवीएम की कोविड लैब में 207 सैंपल लगाए गए। जिसमें कर्नलगंज रेड जोन के 13 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्नलगंज मोहल्ले में सात और इससे जुड़े बजरिया में छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
इनमें पांच महिलाएं और बजरिया थाने का एक सिपाही है। कर्नलगंज क्षेत्र की महिलाओं में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब शहर में कोरोना संक्रमित कुल लोगों की संख्या 223 हो गई है। शहर के पहले कोरोना पॉजीटिव रोगी की मौत 14 अप्रैल को कर्नलगंज में हुई थी। उसके बाद इस क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया गया।

उसके बाद से यहां संक्रमण की चेन लगातार लंबी होती चली रही है। कर्नलगंज रेड जोन का दायरा बढ़ता जा रहा है। यह दायरा अब कर्नलगंज से जुड़े बेकनगंज, बजरिया और चमनगंज तक हो गया है। बजरिया कर्नलगंज का ही एक हिस्सा है। इसको भी कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
इसे मिलाकर क्षेत्र में कोरोना संक्रमित की संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई है। इसके साथ ही यहां महिलाओं की भी संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को 13 रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद 102 लोगों को क्वारंटीन हाउस में रखा गया था, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
लेकिन उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। इनमें कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी जिनकी मौत हो चुकी है, उनके परिवार के 26 लोग भी हैं। वे नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल में क्वारंटीन रहे हैं। कारोबारी के परिवार के दो लोग कोरोना पॉजीटिव आए थे, वे अभी अस्पताल में ही हैं। रिपोर्ट आने के बाद छोटे मियां के हाते और बजरिया से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल ले गई।