{"_id":"5ea7fca27251c46cf010a566","slug":"coronavirus-in-kanpur-police-line-seal-infection-threat-to-ssp-house-28-area-hotspots","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस लाइन सील, एसएसपी आवास तक संक्रमण का खतरा, 28 इलाके हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस लाइन सील, एसएसपी आवास तक संक्रमण का खतरा, 28 इलाके हॉटस्पॉट
Tue, 28 Apr 2020 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के आरआई-2 और लाइन के एक सिपाही में कोरोना की पुष्टि के बाद पुलिस लाइन से लेकर एसएसपी दफ्तर और कोरोना सेल तक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सोमवार रात को ही सैनिटाइजेशन कराने के बाद पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है।
सोमवार देर रात तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से आरआई-2 और लाइन का सिपाही पुलिस लाइन में रहते हैं। लाइन में करीब 800 पुलिसकर्मी रहते हैं। कई के परिवार भी साथ में हैं।
ऐसे में पुलिस लाइन में रहने और वहां आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को पुलिस लाइन और कृष्णा पराठा वाली गली को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। अब कानपुर में 28 हॉटस्पॉट हो गए हैं।