फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur :four patients died of corona, found 35 newly infected

coronavirus in kanpur: कोरोना से चार मरीजों की मौत, 35 नए संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 05 Jul 2020 04:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kanpur :four patients died of corona, found 35 newly infected
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना से शनिवार को चार और मरीजों की मौत हो गई। ये हैलट में भर्ती थे। इनमें तीन मरीज नगर तथा एक सिकंदरा कानपुर देहात का रहने वाला था। शहर के एक मरीज की उम्र 35 साल थी। इसमें सिर्फ कोरोना के लक्षण थे। जबकि दो मरीज डायबिटीज और दूसरे रोगों की गिरफ्त में थे।
विज्ञापन


शाम तक 35 नए मरीज भी मिले। शहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। संक्रमितों की कुल संख्या 1315 है। इनमें से अब तक 941 रोगी ठीक हो चुके हैं। 317 एक्टिव केस हैं। आचार्य नगर के 35 वर्षीय युवक को दो जुलाई को हैलट के मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


उसे निमोनिया और सांस में तकलीफ थी। जांच में शुक्रवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह साकेत नगर के 80 साल की वृद्धा की भी मौत हो गई। उन्हें हाइपरटेंशन और सीवियर हाइपोक्सेमिया की समस्या थी। वहीं, सिकंदरा कानपुर देहात के दम तोड़ने वाले 80 साल के संक्रमित बुजुर्ग को डायबिटीज और थायरॉयड की भी बीमारी थी। पनकी की रहने वाली 38 वर्षीय महिला को एक जुलाई को कोरोना की पुष्टि होने के बाद हैलट में भर्ती कराया गया था। वे पांच साल से दमा की मरीज रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी पैथोलॉजी लैब से जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें काजीखेड़ा की 44 वर्षीय महिला और 14 साल की किशोरी, श्याम नगर का 29 वर्षीय युवक, बर्रा की 30 वर्षीय युवती, भोलूपुरवा पतारा का 35 साल का युवक, पटकापुर का 28 साल का युवक, मुंशीपुरवा के 65 साल के वृद्ध, श्यामनगर के 61 साल के वृद्ध, सनिगवां का 24 साल का युवक, राधा विहार कल्याणपुर के 47 साल के व्यक्ति, विजय नगर का 29 साल का युवक, निराला नगर के 67 साल के वृद्ध, शिव कटरा लालबंगला के 48 साल के व्यक्ति, नाथू सिंह रोड, कैंट का 39 साल का युवक, पशुपति नगर के 42 साल के व्यक्ति व परदेवनपुरवा लालबंगला का एक साल का बच्चा शामिल है। 


इनके अलावा पंचवटी अपार्टमेंट आर्यनगर की 48 वर्षीय महिला, विष्णुपुरी की 50 साल की महिला, हरबंस मोहाल की 65 साल की वृद्धा, कृष्णानगर के 66 साल के वृद्ध, गोविंद नगर के 31 साल के युवक और 23 साल की युवती, उद्योगनगर गुजैनी की 26 साल की युवती, किदवई नगर के 73 साल के बुजुर्ग, दर्शनपुरवा की 60 साल की वृद्धा,  शहर के 40 साल के व्यक्ति, गोविंद नगर के 50 साल के व्यक्ति, नसीमाबाद गुमटी नंबर पांच की 75 साल की वृद्धा, शुगर मिल कंपाउंड की 50 साल की महिला, ढकनापुरवा की 13 साल की किशोरी, काजीखेड़ा की 23 साल की युवती और 18 साल के युवक, न्यू पुलिस कॉलोनी कैंट के 63 साल के वृद्ध और 56 साल की महिला, धोबी मोहाल चौक सराफा की 26 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed