{"_id":"5ec7ee7e8ebc3e90440d615a","slug":"coronavirus-in-kanpur-dehat-president-s-village-s-migrant-youth-turns-out-to-be-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: राष्ट्रपति के गांव का प्रवासी युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: राष्ट्रपति के गांव का प्रवासी युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल भेजा गया
Fri, 22 May 2020 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
शिवली सीएचसी के बाहर खड़े अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में शुक्रवार को आठवां प्रवासी कोरोना संक्रमित निकला। युवक गुजरात के अहमदाबाद से शिवली के क्वारंटीन सेंटर में पत्नी, बेटा व बेटी के साथ आया है। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम व स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित को गजनेर के कोविड अस्पताल भेजा। वहीं क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव डेरापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत परौख के मजरा सेवारामपुर निवासी एक युवक गुजरात के अहमदाबाद से 11 मई को ट्रेन से आगरा आया था। वहां से बस के जरिये शिवली के क्वारंटीन सेंटर आया। उसके साथ पत्नी, पांच वर्षीय बेटा व 11 माह की दुधमुंही बच्ची भी है। युवक अहमदाबाद में सूट सिलाई का काम करता है।
उसके लार के स्वाब का नमूना 19 मई को जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जानकारी पर एसडीएम मैथा रामशिरोमणि, जिला मुख्यालय व मैथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ पाठक स्वास्थ्य टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर के 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब शेष 28 लोगों की भी जांच कराई जाएगी। वहीं जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित को गजनेर के कोविड अस्पताल भेजा गया है। उसके बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पत्नी की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। बताया कि क्वारंटीन सेंटर के 17 लोगों के सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे।
क्वारंटीन सेंटर में पहले भी निकल चुका एक कोरोना संक्रमित
शिवली के बीएल पैलेस क्वारंटीन सेंटर से गुजरात के अहमदाबाद से आया एक युवक बीती 15 मई को कोरोना पॉजिटिव निकला था। वह मजदूरी करता है और रूरा क्षेत्र के अपौना बनीपारा का निवासी है। कोरोना संक्रमित निकलने के बाद ही सेंटर में मौजूद लोगोंं की जांच कराई गई थी और शुक्रवार को दूसरा युवक कोरोना संक्रमित निकल आया।
जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले से अभी तक 1401 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमे से आठ पॉजिटिव केस निकले हैं। इनमे से एक की पूर्व मेें मौत हो चुकी है। जबकि एक ठीक हुआ है। छह केस अभी ऐक्टिव हैं। 1236 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य की रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मिले सभी कोरोना संक्रमित बाहर से आए हैं।