{"_id":"5ea55bb5288b776eab2d732d","slug":"coronavirus-in-kanpur-coronavirus-positive-jamati-patients-misbehave-with-ward-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हरकतों से बाज नहीं आ रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती, खाने की थाली फेंकी, वार्ड ब्वॉय से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हरकतों से बाज नहीं आ रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती, खाने की थाली फेंकी, वार्ड ब्वॉय से की मारपीट
Sun, 26 Apr 2020 03:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हैलट अस्पताल के मैटरनिटी कोविड-19 में भर्ती जमातियों ने अब तो हदें पार कर दीं। खाना देने गए वार्ड ब्वॉय से मरीज उलझ गए और उसे लात मार दी। डरकर वार्ड ब्वॉय को वहां से भागना पड़ा। इस दौरान मरीजों ने खाने की ट्रे को भी गिरा दिया।
विज्ञापन
वार्ड ब्वॉय ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद भोजन वितरण बंद कराया गया। इससे पहले भी जमातियों की बदसलूकी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आरोप है कि जमाती एक जैसा खाना खाने से इंकार कर रहे हैँ। उनका कहना है कि खाना बदल-बदल कर लाया करो।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में 70 मरीज भर्ती हैं। जिसमें 60 पॉजिटिव हैं। जिसमें से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सभी को पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके बाद भी ये लोग नॉनवेज की मांग कर रहे हैं। कम आयु के जमाती ही ज्यादा दिक्कत कर रहे हैं। अब पुलिस की मौजूदगी में इन्हें खाना वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन