फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in Hardoi: Seven people come from other states came out corona positive

Coronavirus In Up: अन्य राज्यों से आए सात लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 13

Sat, 16 May 2020 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Hardoi: Seven people come from other states came out corona positive
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में शनिवार को कोरोना के सात नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सात लोगों में से पांच शाहाबाद तहसील क्षेत्र के और दो संडीला तहसील क्षेत्र के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। कुल सात लोगों में से तीन महाराष्ट्र से, दो गाजियाबाद से और दो गुजरात से अलग-अलग साधनों से वापस आए थे।
विज्ञापन


इसी के साथ जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 13 हो गई है। इनमें दो निगेटिव हो चुके हैं और कुल 11 एक्टिव केस हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले सभी सात मरीजों को बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


बीती 14 मई को जिला अस्पताल से कुल 87 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट शनिवार की सुबह मेडिकल कालेज ने जारी की तो 80 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

coronavirus in Hardoi: Seven people come from other states came out corona positive
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाका किया सील - फोटो : amar ujala
शाहाबाद तहसील क्षेत्र के जो पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से दो भरखनी विकास खंड के ग्राम कमालपुर के निवासी हैं, जबकि दो शाहाबाद ब्लाक के ग्राम कुरसेली और एक कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर का निवासी है। यह सभी बीती 14 मई से ही चठिया के आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रुके थे।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह, सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित आदि क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था कर इन पांचों मरीजों को बावन में बनाए गए कोविड- 19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना संक्रमित पाए गए कुल सात मरीजों में से दो संडीला तहसील क्षेत्र के हैं।

इनमें संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गौसा निवासी एक महिला और ग्राम सेलामऊ निवासी एक युवक है। महिला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से वापस लौटी थी और 14 मई को उसका नमूना जांच के लिए लिया गया था। इसके बाद से वह संडीला के दिव्यानंद पीजी कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में थी।

इसी तरह सेलामऊ निवासी युवक मुंबई से वापस लौटा था और 14 मई को उसका भी नमूना जांच के लिए भेजा गया था और इसके बाद दिव्यानंद पीजी कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य आदि मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed