{"_id":"5ec2c7b68ebc3e90b43deb34","slug":"coronavirus-in-hardoi-kovid-19-hospital-set-up-at-chc-sealed-at-bawan-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सीएचसी में बना कोविड-19 अस्पताल, बावन कस्बे को किया गया सील, सभी दुकानें और आफिस रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सीएचसी में बना कोविड-19 अस्पताल, बावन कस्बे को किया गया सील, सभी दुकानें और आफिस रहेंगे बंद
Tue, 19 May 2020 02:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 May 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में सील किया गया इलाका
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 के एल-1 (लेवल-1) बनाया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव के 12 मरीज भर्ती हैं। कोविड-19 अस्पताल के प्रोटोकाल के क्रम में आसपास के पांच किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है।
इसके चलते बावन कस्बा भी पूरी तरह सील हो गया है। पुलिस के निर्देश पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को भी अग्रिम आदेशों तक बंद किया गया है। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन कस्बे से पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसी सीएचसी को कोविड-19 का एल-1 अस्पताल बनाया गया है।
अब यहां कोरोना पॉजिटिव के 12 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में प्रोटोकाल के तहत आसपास पांच किलोमीटर इलाके में किराना, फल-सब्जी की दुकानों के अलावा मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पावर हाउस के निकट और रामलीला मैदान के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा कस्बे के अंदर ब्लाक मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि एसडीएम सदर के निर्देश पर सोमवार सुबह से ही बैंक, बीज भंडार, सब्जी के ठेले, मेडिकल स्टोर, किराना की दुकानें बंद करा दी गईं। अग्रिम आदेशों में यही व्यवस्था रखी जाएगी।