{"_id":"5eb5828b4f06d8246d02ef0c","slug":"coronavirus-in-fatehpur-young-man-corona-positive-come-from-mumbai-panic-spread-in-10-villages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव, कइयों से मिला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 10 गांवों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव, कइयों से मिला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 10 गांवों में फैली दहशत
Sat, 09 May 2020 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में मिला पहला कोरोना मरीज दस गांव सील
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थानाक्षेत्र के नयापुरवा गांव में मुंबई से आया युवक कोरोना का वाहक बन गया। उसके संपर्क में आए लोग सुरक्षित हैं या नहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी का माहौल है। परिजन व ग्रामीण दोनों अपने-अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सशंकित हो गए हैं। हो भी क्यों ना, गांव में आए इस युवक ने प्रशासन से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया।
यदि आते ही यह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आ गया होता तो इस संक्रमण को समय रहते समझा व परखा जा सकता था। युवक न केवल गांव आया बल्कि कइयों से मिला, उनके गले लगा, ग्रामीण युवकों की टीम में शामिल होकर पड़ोसी गांवों की टीम से क्रिकेट मैच खेला। यही नहीं बाजारों में भी बेरोकटोक घूमा। संक्रमित युवक के पिता किसान हैं।
परिवार में मां, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। संक्रमित युवक मुंबई में प्राइवेट कार्य करता था। ग्रामीणों ने बताया कि एक मई की शाम सात बजे बाइक से यह युवक गांव में दाखिल हुआ था। युवक के पिता और उनके एक दोस्त इसे बाइक पर बैठाकर बिंदकी से लाए थे। यह मुंबई से गांव के लिए पैदल ही निकल पड़ा था। विभिन्न वाहनों व पैदल यह लोग जिले में पहुंचे थे।

जांच के लिए जाते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
गढ़ी के पास से बांदा के दो लोग चले गए थे। जिसमें से एक महिला बांदा में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इधर, जाफरगंज के युवक के साथ रेवाड़ी का भी एक युवक बिंदकी तक आया था। अगले दिन दो मई को इसने अपने चाचा व चाचा के परिवार के साथ मुलाकात की, पैर छुए, गले मिला। गांव के कई दोस्तों से गले मिला। इसे केवल गले में खराश व हल्की खांसी आने की दिक्कत थी।
दो मई को ही दोपहर में युवक ने पड़ोसी गांव खोटिला, लाखीपुर आदि के लड़कों के साथ क्रिकेट खेला। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि मुझे पता चला कि गांव में बाहर से आया है तो स्वास्थ्य परीक्षण कराने और तब तक विद्यालय में क्वारंटीन रहने की सलाह दी। विद्यालय में रुकवाया भी गया लेकिन रात में भाग निकला।
तीन की रात में स्वास्थ्य टीम इसे अपने साथ परीक्षण के लिए ले गई। चार को नेवलापुर में क्वारंटीन कर दिया था। अब कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पड़ोसी गांव गढ़ी, जाफरगंज, माझेपुर, चरई, लाखीपुर, इटरा, शुक्लनपुर, बरवा, पूरेदान, आदि गावों के लोग सहम गए हैं। नयापुरवा गांव में तो हर घर में दहशत का माहौल है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा
- फोटो : amar ujala
जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज:
खजुहा ब्लाक के जाफरगंज थानाक्षेत्र के नयापुरवा गांव में है घर। मुंबई से दो मई को वाहन व पैदल आया था गांव। यहां बाजार घूमा, क्रिकेट खेला, दोस्तों से गले मिला। चार मई को गांव वालों के समझाने व विरोध पर नेवलापुर में हुआ था क्वारंटीन। सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने से मचा हड़कंप। पुलिस, प्रशासनिक अमला व स्वास्थ्य महकमा पहुंचा। गांव में बाहरी की आवाजाही रोकी गई। कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया।
कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद जाफरगंज के संक्रमित युवक को प्रयागराज में बने कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में यह युवक चार मई से था। इसके साथ कमरे में तीन और लोग थे, उनके भी सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजे गए हैं। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित को आइसोलेट करने के लिए प्रयागराज मंडल भेजा गया है। वहां वार्ड फुल हो जाने के बाद ही यहां थरियांव में बने कोविड अस्पताल में रखा जाना है।