{"_id":"5ee25cbb8ebc3e432b5ab541","slug":"coronavirus-in-fatehpur-a-young-man-who-went-to-work-in-saudi-arabia-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में नौकरी करने गया था युवक, परिजनो की एक महीने नहीं हुई बात, संपर्क किया तो मिली कोरोना से मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में नौकरी करने गया था युवक, परिजनो की एक महीने नहीं हुई बात, संपर्क किया तो मिली कोरोना से मौत की खबर
Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रेमनगर निवासी सऊदी अरब में नौकरी करने गए युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बा निवासी स्वर्गीय राजाराम सिंह का बेटा कल्यान सिंह (35) 28 नवंबर को सऊदी अरब गया था।
वह प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। अस्वस्थ होने के कारण उसे वहां एक अस्पताल में बीस मई को भर्ती कराया गया। एक महीने से कल्यान का फोन न आने पर परिजनों को शक हुआ। बुधवार को फोन न मिलने पर वहां रह रहे कस्बे के एक अन्य युवक को बताया गया।
वह युवक कंपनी में गया तो उसे वहां कल्यान सिंह की कोरोना से मौत की जानकारी मिली। उसने परिवार को अवगत कराया। मौत की खबर सुनकर मां गीता व पत्नी कुमकुम, बेटे अभय प्रताप (10) व निर्भय प्रताप (7) का रो-रोकर बुरा हाल है।