फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   coronavirus in etawah: two more corona patients found in etawah, 39 infected

Coronavirus in UP: युवक की कोरोना से मौत, निमोनिया की शिकायत पर सैफई अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Mon, 25 May 2020 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in etawah: two more corona patients found in etawah, 39 infected
इटावा में कोरोना के दो मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
इटावा के मोहल्ला रामगंज निवासी युवक की कोरोना से मौत हो गई, उसे निमोनिया की शिकायत पर 23 मई को चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सीय टीम की निगरानी में शव को तकिया कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच नए मरीज मिले हैं। इसमें तीन शहर, एक महेवा और सैफई ब्लॉक के हैं। सभी मरीज प्रवासी हैं। मरीजों को कानपुर के कोरोना अस्पताल भेजकर परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती संतोषपुरा का एक मरीज ठीक भी हो गया है। शहर के मोहल्ला रामगंज निवासी 45 वर्षीय युवक की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
विज्ञापन


निमोनिया की समस्या होने पर परिवार के लोगों ने 23  मई की दोपहर उसे सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया था। कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होने पर युवक का सैंपल लेकर इलाज शुरू किया  गया। 24 मई की रात करीब 12.05 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

औपचारिकताएं पूरी कर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह की देखरेख में पूरी तरह से बंद एंबुलेंस में शव को तकिया कब्रिस्तान लाया गया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद कब्रिस्तान के बाहर पहुंचे।   जेबीसी से 12 फीट गहरी कब्र खोद कर नगर पालिका कर्मियों शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक के दो भाई कुछ दूरी पर मौजूद रहे। 

शाम को चिकित्सा विवि से दो और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के मोहल्ला बराहीटोला की 16 वर्षीय किशोरी और सैफई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलापुर के मजरा उमरारी निवासी 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली हैं। किशोरी 20 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से आई थी। उसके साथ परिवार के तीन सदस्य और थे। चारों का 22 मई को जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया था।

रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिवार के सभी नौ सदस्यों का सैंपल लेकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। 33 वर्षीय महिला पति और 12 वर्षीय बेटे के साथ 22 मई को बस से दिल्ली से आई थी। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। पति और बेटे की रिपोर्ट नहीं आई है।  सीडीओ ने बताया कि पॉजिटिव महिला के संपर्क में गांव के 13 परिवार रहे।

 

महिला के पति, बेटे और 13 परिवार के सभी सदस्यों को घरों में क्वारंटीन कर गांव को सील कर दिया गया है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। गांव में प्रत्येक सदस्य की जांच की जाएगी। एसडीएम  सदर सिद्धार्थ ने बताया कि रामगंज मोहल्ले में मृतक के घर के आसपास छिड़काव कराया गया है। मृतक के घर की गली को सीज कर दिया गया है।

बराहीटोला में किशोरी के घर के आसपास 250 मीटर परिधि के क्षेत्र को भी सीज कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। रात आठ बजे के करीब 115 और जांच रिपोर्ट आईं, जिसमें तीन पाजिटिव और निकले। सीडीओ ने बताया कि एक मरीज मोहल्ला साबितगंज, एक मोहल्ला शाहकमर और एक महेवा ब्लॉक के उरेंग का है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि संतोषपुरा गांव का एक मरीज ठीक भी हो गया है।

59 वर्ष के वृद्ध 11 मई अहमदाबाद से लौटे थे। रेलवे स्टेशन पर उनका सैंपल लिया गया था। 13 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया। 12 दिन इलाज के बाद दूसरा सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसे एंबुलेंस से घर भेजकर सात दिन घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed