फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Coronavirus in Chitrakoot: Eight more infected with Corona

Coronavirus in Chitrakoot: कोरोना के आठ संक्रमित और मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 76 हुई

Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक 76 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 63 संक्रमित इलाज के दौरान स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय पर एक्टिव केस 12 हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Chitrakoot: Eight more infected with Corona
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आठ और लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लापरवाही नहीं थम रही है। बाजारों में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेसिंग का कहीं अनुपालन नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी केवल अस्पतालों तक ही जांच का दायरा तय कर रखा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार सैंपलों की जांच हो रही है।
विज्ञापन


जांच का दायरा भी नहीं बढ़ाया गया। सरकारी अस्पतालों के अलावा कहीं कोरोना की जांच नहीं कराई जा रही है। शनिवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले है। अपर सीएमओ डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि 873 सैंपलों की जांच कराई गई है। जिसमें 454 आरटीपीसीआर व 419 एंटीजन शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया कि जनपद में अब तक 76 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 63 संक्रमित इलाज के दौरान स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय पर एक्टिव केस 12 हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण बढने के बावजूद हर जगह लापरवाही बरती जा रही है। संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed