{"_id":"5f7aba178ab2b8551d7c874a","slug":"coronavirus-fir-registered-against-gyan-pathology-fake-corona-positive-report-was-also-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: ज्ञान पैथोलॉजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, फर्जी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट देने का भी हुआ था खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: ज्ञान पैथोलॉजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, फर्जी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट देने का भी हुआ था खुलासा
Mon, 05 Oct 2020 11:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देने वाली पैथोलॉजी पर एफआईआर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान पैथोलॉजी (ज्ञान लाइफ केयर लिमि.) पर रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने एसीएमओ की तहरीर पर कार्रवाई की। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में तमाम खामियां उजागर हुई थीं।
यहां से फर्जी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट देने का भी खुलासा हुआ था। जिसपर यह कार्रवाई की गई। पैथोलॉजी पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम समेत कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया गया है।
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। पता चला कि जिन कोरोना सैंपल की पैथोलॉजी ने पॉजिटिव रिपोर्ट दी थी, वे निगेटिव थे। कोविड के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
पैथोलॉजी में तय फीस से अधिक दाम मरीजों से वसूले जा रहे थे। मरीजों का नाम व पता आदि दर्ज करने में हीलाहवाली की गई। जिलाधिकारी ने ज्ञान पैथोलॉजी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।