फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus Cases in kanpur News: Loss of business from corona

मुसीबत: कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम कारोबार को पी गया कोरोना, दोनों की सालभर में होती थी 150 करोड़ की बिक्री

Thu, 15 Apr 2021 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Apr 2021 01:49 PM IST
सार

लोगों के कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम उत्पादों से दूरी बनाए जाने से करीब 70 करोड़ का कारोबार अब तक प्रभावित हो चुका है। आगे भी इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in kanpur News: Loss of business from corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम कारोबार को कोरोना पी गया है। लोगों के इन उत्पादों से दूरी बनाए जाने से करीब 70 करोड़ का कारोबार अब तक प्रभावित हो चुका है। आगे भी इसमें तेजी की संभावना नहीं है। जबकि मार्च से लेकर मई तक सबसे बंपर डिमांड होती रही है। इन महीनों में ही कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटरों के टारगेट भी पूरे हो जाते थे।
विज्ञापन


कंपनियां सामान्य दिनों में वेटिंग देती थी। अब इनकी बिक्री आधी से भी कम रह गई है। सहालग को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते भी कारोबार प्रभावित है। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम की सबसे ज्यादा डिमांड स्वरूपनगर, आर्यनगर, मालरोड, सिविल लाइंस, तलाक महल में सबसे अधिक होती थी।
विज्ञापन


लेकिन अब कारोबार बेहद सीमित हो गया है। शहर में अलग-अलग कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के 22 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। जो कानपुर रीजन में इनकी सप्लाई करते हैं। प्रतिदिन शहर में 500 से एक हजार कैरेट कोल्ड ड्रिंक की खपत होती रही है। एक कैरेट में 24 लीटर कोल्डड्रिंक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना करीब 100 करोड़ का कारोबार होता है। इसी तरह शहर में पांच बड़े ब्रांड की आइसक्रीम बिकती है। जिनकी हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है। इसके अलावा 10 से 15 लोकल ब्रांड हैं। आइसक्रीम का सालाना कारोबार 50 करोड़ का है।


कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि अमूमन कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम साल भर बिकती है लेकिन गर्मियां शुरू होने के साथ ही इनकी बंपर डिमांड होती थी। कोरोना के चलते एहतियातन लोगों ने इनसे दूरी बना ली है। खपत आधी से भी कम हो गई है। करीब 70-80 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed