फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

शहर के 12 क्वॉरेंटाइन सेंटर्स में रखे गए है 12 सौ लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। पिछले कुछ दिनों में दूसरे महानगरों से आकर क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों की संख्या करीब 12 सौ है। इन सभी लोगों को महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 12 स्थानों पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर्स में रखा गया है। प्रशासन की तरफ से इन सभी की रोजाना थर्मल स्कैनिंग कराई जाती है। इनके लिए सुबह दोपहर शाम नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन की तरफ से की जा रही है। साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस की टीम लगाई गई है। पिछले एक सप्ताह के अंतराल में करीब 10 लोगों ने यहाँ से निकलने की कोशिश किया जो मौके पर ही पकड़ लिए गए। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि जो लोग बाहर से आए हैं और उन्हें कहीं और जाना है ऐसे लोगों को भोजन पानी चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था के साथ ही उन्हें उसी स्थान पर रोकने रोके रहना भी बड़ी चुनौती है।इसके लिए मजिस्ट्रेट नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं।रोजाना इन सभी की गिनती की जाती है उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाता है। साथ ही सभी को कोरोना वायरस से बचकर रहने और लाके डाउन में एक स्थान पर बने रहने के लिए भी समझाया जाता है। जिलाधिकारी के अनुसार यह सभी लोग लाके डाउन की अवधि 3 मई तक फिलहाल यहा रहेंगे। उसके बाद जैसा दिशानिर्देश शासन से आएगा उसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed