फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Vaccine Trial: Children's vaccine trial begins in Kanpur, 12 children took doses on the first day

Corona Vaccine Trial: कानपुर में बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल शुरू, पहले दिन 12 बच्चों ने ली डोज

Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
सार

कोवाक्सिन ट्रायल के पहले चरण के ट्रायल में 12 से 18 साल की उम्र के वॉलिंटियर रखे गए हैं। प्रदेश में बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल सिर्फ कानपुर में हो रहा है।

विज्ञापन
Corona Vaccine Trial: Children's vaccine trial begins in Kanpur, 12 children took doses on the first day
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों में कोवाक्सिन का ट्रायल मंगलवार से प्रखर अस्पताल में शुरू हो गया है। बच्चों को इंजेक्शन के जरिये वैक्सीन दी गई। पहले चरण के ट्रायल में 12 से 18 साल की उम्र के वॉलिंटियर रखे गए हैं। प्रदेश में बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल सिर्फ कानपुर में हो रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण के फेज में 50 वॉलिंटियर पर ट्रायल किया जाएगा। मंगलवार को प्रखर अस्पताल में 20 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें 12 को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों में ज्यादातर बालरोग विशेषज्ञों से जुड़े बच्चे थे। बच्चों को ट्रायल में शामिल करने के लिए और भी लोगों ने इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


कोवाक्सिन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि बच्चों पर पहले दिन का ट्रायल सफल रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। ट्रायल दो-तीन जारी रहेगा। लक्ष्य पूरा होने के बाद दूसरा चरण होगा। इसमें छह साल से 12 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद दो साल से छह साल के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली डोज लेने वाले बच्चों को 28 दिन के बाद दूसरी डोज के लिए बुलाया जाएगा। उस वक्त इनका ब्लड सैंपल लिया जाएगा। एंटीबॉडीज जांच के लिए सैंपल आईसीएमआर दिल्ली भेजे जाएंगे। प्रखर अस्पताल मेें इसके पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन का बड़ों पर भी ट्रायल हुआ था। यह ट्रायल तीन चरणों में चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed