{"_id":"6046814f8ebc3ee61d7ce9a1","slug":"corona-vaccine-akbarpur-news-knp6164431126","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की डोज 1775 बुजुर्गों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की डोज 1775 बुजुर्गों को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के 37 बूथ पर बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 45 से अधिक उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई।
नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिले के अलग-अलग अस्पतालों के 37 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 1775 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। वहीं, रसूलाबाद में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कहिंजरी, पहाड़ीपुर सहित सीएचसी में कुल 194 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
कानपुर देहात। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि शासन की ओर से अब जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते अब सभी 37 सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया कि 45 से 59 वर्ष के बीमार लोगों को डॉक्टर का पर्चा व 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। (संवाद)