{"_id":"612fd57e7b14f37039035008","slug":"corona-trial-of-nasal-vaccine-completed-50-took-dose-volunteer-will-take-samples-after-28-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: नेजल वैक्सीन का ट्रायल पूरा, 50 ने ली डोज, वॉलिंटियर का 28 दिन बाद लेंगे सैंपल, देखेंगे एंटीबॉडीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: नेजल वैक्सीन का ट्रायल पूरा, 50 ने ली डोज, वॉलिंटियर का 28 दिन बाद लेंगे सैंपल, देखेंगे एंटीबॉडीज
Thu, 02 Sep 2021 08:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:35 AM IST
सार
नेजल वैक्सीन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर प्रोफेसर जेएस कुशवाहा ने बताया कि वॉलिंटियरों को 28 दिन के बाद बुलाया गया है। रक्त और लार का सैंपल लेने के बाद उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की नेजल वैक्सीन के ट्रायल का पहला चरण बुधवार को पूरा हो गया। पहले चरण में 50 वॉलिंटियर को शामिल किया गया। नाक में स्प्रे के जरिये वैक्सीन की डोज दी गई। 50 वॉलिंटियर को वैक्सीन देने के बाद रिपोर्ट आईसीएमआर को भेज दी गई।
नेजल वैक्सीन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर प्रोफेसर जेएस कुशवाहा ने बताया कि वॉलिंटियरों को 28 दिन के बाद बुलाया गया है। रक्त और लार का सैंपल लेने के बाद उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन की नेजल डोज का ट्रायल आर्य नगर स्थित प्रखर अस्पताल में किया गया।
प्रोफेसर कुशवाहा ने बताया कि ट्रायल में दो बार नाक से वैक्सीन की डोज दी जानी है। पहली और दूसरी डोज में वॉलिंटियर के नाक में कुल 16 बूंदें वैक्सीन की डाली जाएंगी। नेजल वैक्सीन होने के कारण वॉलिंटियर के रक्त के साथ लार का भी सैंपल लिया जाएगा। इसमें कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज देखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण ज्यादातर लोगों में नाक से होता है। वायरल गले में आता है और फिर फेफड़ों में जाता है। नाक में वैक्सीन डालने से वायरस गले में नहीं उतर पाएगा। आंख और मुंह से संक्रमण होने पर भी वायरस गले से होकर ही फेफड़ों में जाता है। दावा किया कि नेजल वैक्सीन कारगर साबित होगी।