फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona's increasing speed, then seven infected were found

कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, फिर सात संक्रमित मिले

Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona's increasing speed, then seven infected were found
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। कोरोना के एक साथ सात मरीज मिले हैं। संक्रमित मिलने वालों में पांच गेल के, एक दिबियापुर और एक औरैया शहर का है। गुरुवार को मौसम खराब होने के बाद भी स्वास्थ्य टीमें संपर्क में आने वालों का पता लगाने में लगी रहीं।
विज्ञापन

गेल से फैली कोरोना की दहशत अब शहर व ग्रामीण क्षेत्रों तक जा पहुंची है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक सप्ताह में 19 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 17 संक्रमित गेल गांव में है। इधर, पिछले कई दिनों से लगातार मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा भी परेशान नजर आ रहा है। अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गेल में पांच मरीज कोराना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला व चार पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

अब तक 84 विदेश से लौटे, 22 लापता
जिले में विदेश से आने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर से अब तक 84 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से 22 लोग अभी भी ऐसे हैं, जिनके नाम, पते व फोन नंबर गलत दर्ज होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे लोगों से विभाग खतरा बढ़ने की आशंका जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed