{"_id":"5ede9ae08ebc3e90ae67cac0","slug":"corona-ramadevi-news-knp564486839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी तो शरीर में घुस गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी तो शरीर में घुस गया कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शहर में पांच सौ पार हो चुका है। इनमें सबसे अधिक संख्या (60 प्रतिशत) 20 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की है। इसकी मुख्य वजह यह है कि युवाओं नेे न तो लॉकडाउन के नियमों का पालन किया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को तवज्जो दे रहे हैं। ये युवा घरों में जाकर बुजुर्गों और पुराने रोगियों को संक्रमण दे रहे हैं। इन्हीं की लापरवाही के कारण कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड की श्रेणी में आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 20 से 40 आयु वर्ग के एक भी युवा की मौत नहीं हुई है। प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के कारण खुद तो बच जाते हैं लेकिन बुजुर्गों और बच्चों की जान आफत में डाल रहे हैं। इसके साथ ही युवा रोगियों में संक्रमण लेवल वन में भी रहा है। दो फीसदी ऐसे रहे हैं जिनमें तीसरी बार रिपीट जांच निगेटिव आई है। अधिकतर 14 दिन के बाद निगेटिव हो गए। इसके अलावा इसी आयु वर्ग के लोग सबसे अधिक साइंलेंट कैरियर की श्रेणी में आते हैं। स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता के आधार पर इनकी रैंडम सैंपलिंग करा रहा है।
बाहर से घरों में ले जा रहे संक्रमण : लोग बाहर से कोरोना का संक्रमण घरों में ले जा रहेे हैं। इससे महिलाएं और छोटे बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हालत यह है कि रविवार को 11 कोरोना पॉजिटिव की सूची में एक व्यक्ति 40 साल के ऊपर है और एक 15 साल का बाकी सभी 20 और 40 साल के बीच के हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि बाहर घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से युवा अधिक संक्रमित होते हैं। बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है।