फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

महामारी की चपेट में सबसे अधिक आ रहे कनपुरिया युवा

Mon, 25 May 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में लापरवाही बरतने की वजह से कोरोना संक्रमण की चपेट में सबसे अधिक युवा आए हैं। 328 (पुरुष और महिलाएं) संक्रमित लोगों में सबसे अधिक संख्या 21 से 30 साल के युवाओं की है। दोस्ती-यारी और इधर उधर घूमने के चक्कर में 79 युवा चपेट में आए हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण सबसे खतरनाक वरिष्ठ नागरिकों और पुराने (क्रोनिक) रोगियों के लिए है लेकिन एहतियात बरतने की वजह से सबसे कम संक्रमित 71 से अधिक उम्र वाले हैं।
विज्ञापन

वैस तो कोराना का संक्रमण कर्नलगंज के 17 दिन के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग तक फैला है। अभी तक 11 मौतों में वरिष्ठ नागरिक और 50 के ऊपर के क्रोनिक रोगी ही शामिल हैं। संक्रमितों का दायरा देखें तो दूसरे नंबर पर आते हैं 11 से 20 साल के उम्र वाले बच्चे और युवा। मदरसा छात्रों के संक्रमित होने से इस आयु वर्ग का आंकड़ा बढ़ा है। अच्छी बात यह है कि रिकवरी का आंकड़ा बहुत बेहतर है। यह 90 फीसदी तक पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला के मुताबिक लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से युवा अधिक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों का आंकड़ा
शून्य से 10 वर्ष आयु वर्ग-12
11 से 20 वर्ष आयु वर्ग-74
21 से 30 वर्ष आयु वर्ग-79
31 से 40 वर्ष आयु वर्ग-57
41 से 50 वर्ष आयु वर्ग-44
51 से 60 वर्ष आयु वर्ग-36
61 से 70 वर्ष आयु वर्ग-17
71 से 80 वर्ष आयु वर्ग-6
81 से 90 वर्ष आयु वर्ग-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed