फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

रजा-17 दिन के नवजात, प्रवासी मजदूर समेत तीन को कोराना

Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। शहर में रविवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 17 दिन का नवजात, प्रवासी मजदूर और एक महिला को संक्रमित पाया गया है। मुंबई से आए प्रवासी मजदूर के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तीनों की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से आई है। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब ने 326 सैंपलों की रिपोर्ट जारी की। इसमें सभी निगेटिव आए। शहर में अब संक्रमितों की संख्या 316 हो गई है।
विज्ञापन

कर्नलगंज के पेशकार रोड की रहने वाली महिला को 17 दिन पहले प्रसव हुआ था। उसके सैंपल की जांच हुई तो वह पॉजिटिव आई। महिला को ईएसआई हॉस्पिटल जाजमऊ में भर्ती कराने के बाद नवजात को उसकी दादी समेत अन्य परिजनों के साथ हलीम कॉलेज में क्वॉरंटीन किया गया। रविवार को बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे और उसकी दादी को मां के साथ भर्ती करा दिया है। वहीं सचेंडी के चंद्रहंसपुर गांव का रहने वाला मजदूर पांच दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा है। कल्याणपुर सीएचसी में रैंडम सैंपलिंग में उसका सैंपल लिया गया था। बिरहाना रोड के हाते में रहने वाले ओईएफ कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहीं की 43 वर्षीय महिला की भी जांच कराई गई। अब उसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला और प्रवासी मजदूर को रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासी मजदूर के परिजनों, उनके साथ आने वालों के भी सैंपल लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed