{"_id":"5ebeef298ebc3e90795ffc32","slug":"corona-ramadevi-news-knp560349185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-317 कोरोना संदिग्ध में सिर्फ एक निकला पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-317 कोरोना संदिग्ध में सिर्फ एक निकला पॉजीटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने शहर के 317 लोगों की जांच रिपोर्ट दी है, इनमें एक को छोड़कर बाकी सभी कोरोना निगेटिव हैं। एक पॉजिटिव रोगी बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 312 हो गई। इसके साथ ही 112 केस एक्टिव हैं। अब तक 192 कोरोना संक्रमित रोग मुक्त होकर घर जा चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक चमनगंज रेड जोन के टुकनिया पुरवा का है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए शनिवार को भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन कर दिया है। 24 पुलिसवालों की दोबारा जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। एक डॉक्टर समेत मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के 16 लोग भी कोरोना निगेटिव आए हैं। इन रिपोर्ट से निष्कर्ष निकल रहा है कि कोराना संक्रमण के फैलाव की गति धीमी हो गई है। इसके अलावा जो रोगी मिल रहे हैं, उनमें कुछ हॉट स्पॉट के बाहर के हैं। वहीं, बिरहाना रोड के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव रोगी को भी शुक्रवार को हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीली बिल्डिंग, बिरहाना रोड से 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।