{"_id":"5ea493f38ebc3e905e2baeda","slug":"corona-ramadevi-news-knp557051067","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट : अब बाइकों से गश्त करेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट : अब बाइकों से गश्त करेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। पांच पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि से विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार को अफसरों ने आनन-फानन निर्णय लिया कि हॉटस्पॉट की गलियों में पुलिस कर्मी पैदल गश्त के बजाय बाइकों से पेट्रोलिंग करेंगे। हालांकि गलियों के प्रवेश और निकास द्वार पर पुलिस मौजूद रहेगी। संक्रमण से बचाव के लिए हॉटस्पॉट एरिया को चारों तरफ से घेरा गया है।
अनवरगंज थाने के दो और अनवरगंज सीओ दफ्तर के एक सिपाही की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके पहले अनवरगंज थाने के दो सिपाहियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हॉटस्पॉट की गलियों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते थे। इस तरह से ड्यूटी लगाना बंद कर दिया गया है। हॉटस्पॉट एरिया के प्रवेश और निकास द्वार पर पहले से ही बैरिकेडिंग लगी हैं। पुलिसकर्मी अब यहीं पर तैनात रहेंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि हॉटस्पॉट के किसी भी शख्स से उचित दूरी में ही रहकर पूछताछ करें। अगर किसी को गिरफ्तार करना है तो पीपीई किट पहने रहें। मास्क और ग्लव्स पहनकर ही बाइकों से गश्त करें।