{"_id":"5ea48f088ebc3e90385466fa","slug":"corona-ramadevi-news-knp5570503182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-आठ संक्रमित की चेन में 65 लोग कोरोना संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-आठ संक्रमित की चेन में 65 लोग कोरोना संदिग्ध मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए आठ लोगों के नजदीकी रहे 65 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। इनके सैंपल ले लिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाम तक कुल 137 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन का पता लगाया जा रहा है। कुछ चिह्नित भी कर लिए गए हैं। लक्षण उभरने पर उनके सैंपल की जांच कराई जाएगी।
तलाक महल से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गया। दूसरी महिला है। इसके साथ ही यतीमखाना चौराहे के पास से कुछ महिलाओं को क्वारंटीन किया गया है, जिससे संक्रमण का पता चल जाए और कोई संक्रमण की चपेट में न आए। हॉटस्पॉट कर्नलगंज और चमनगंज के बीच बेकनगंज का तलाक महल का यह हिस्सा अभी तक बचा रहा है लेकिन दो संक्रमित मिलने के बाद यह भी हॉटस्पॉट बन गया। यहां संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि एक किमी के दायरे में आने वाले हर घर का सर्वे कराया जाएगा। अभी तक ढाई लाख घरों का सर्वे हो चुका है।