फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

भोगनीपुर में सफल रहा जनता कर्फ्यू

Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को भोगनीपुर में कस्बे और गांवों की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग आवश्यक कार्यों के लिए भी घर से बाहर नहीं निकले। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहल-पहल नजर नहीं आई। क्षेत्र में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजारें नहीं लगीं।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे कस्बे के मुख्य मार्ग पर मातहतों के साथ भ्रमण कर जनता कर्फ्यू का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बस अड्डा और सन्नाटा देखा गया। एडीएम पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसपी अनुराग वत्स ने डीघ, पुखरायां, भोगनीपुर में गश्त करके किया। झांसी-कानपुर हाईवे पर वाहनों का आवागमन न के बराबर रहा। विकास खंड मलासा के डीघ, कस्बा अमरौधा और मूसानगर की साप्ताहिक बाजार नहीं लगीं। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जनता कर्फ्यू के चलते सबेरे सात बजे टिकट बुकिंग खिड़कियां बंद कर दी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि रविवार को ओपीडी बंद रही। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं, लेकिन कोई केस नहीं आया। नगर पंचायत अमरौधा के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जनता कर्फ्यू के चलते बाजार बंद कराने की मुनादी करायी गई थी। इधर, पांच बजते ही गांव व कस्बे के घरों और सड़कों पर खड़े होकर लोगों ने शंख, घड़ियाल व थालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed