{"_id":"5eb00ecf8ebc3e90470cef4d","slug":"corona-positive-two-pregnant-women-gave-birth-to-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव दो गर्भवती महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म, डफरिन अस्पताल में ऑपरेशन से हुए प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव दो गर्भवती महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म, डफरिन अस्पताल में ऑपरेशन से हुए प्रसव
Mon, 04 May 2020 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन करने वाली डाॅक्टरों की टीम
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को पहली बार कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं ने ऑपरेशन से नवजात शिशुओं को जन्म दिया। दोनों जच्चा और उनके दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दोनों नवजात को उनकी मां से अलग एसएनसीयू में रखा गया है।
कुली बाजार निवासी दो गर्भवती महिलाओं को एक हफ्ते पहले डफरिन अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने एक-एक कर इन दोनों गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन किए।

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दोनों जच्चा और उनके बच्चे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में सभी ऑपरेशन पीपीई किट पहनकर किए जा रहे हैं। अस्पताल की मैनेजर डॉ. दरख्शा परवीन ने बताया कि दोनों जच्चा अन्य 3 कोरोना संक्रमित महिलाओं के साथ कोविड-19 वार्ड में भर्ती हैं।
दोनों नवजात शिशुओं को कोविड-19 वार्ड में ही अलग कमरे में बनाए गए एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ ने दोनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। वे स्वस्थ हैं। इनकी देखभाल को स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
इस टीम ने किए ऑपरेशन
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि जैन, डॉ कजली गुप्ता, एनेस्थेटिस्ट डॉ. आरएन गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस राठौर, स्टाफ नर्स सरला, मुन्नी, इन्द्रबाला, हरिओम, अंकित, शीला, मीनू आदि।