{"_id":"6054f3a78ebc3ed83026cdab","slug":"corona-positive-pukhranya-news-knp618683989","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा दुकानदार निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा दुकानदार निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। कस्बा के एक कपड़ा दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्षेत्र में तीन दिन के भीतर कोरोना से एक की मौत व चार लोग संक्रमित निकल चुके हैं। संक्रमित को होम आईसोलेट कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के लिए संपर्क में आए 50 लोगों के सैंपल लिया हैं।
पुखरायां में कोरोना संक्रमण फैलता चला जा रहा है। तीन दिन के भीतर सेवानिवृत्त अमीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शुक्रवार को कस्बा के कपड़ा दुकानदार की कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संक्रमित को होम आईसोलेट करा दिया।
संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि संक्रमित को होम आईसोलेट कर दिया गया है। संपर्क में आए 50 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
592 लोगों का किया गया वैक्सीनेशन
पुखरायां। लगातार निकल रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर एसडीएम दीपाली भार्गव सीएचसी पहुंची। वहां उन्होंने वैक्सीनेशन की जानकारी ली। डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि अमरौधा ब्लॉक के 370 व मलासा के 222 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। एसडीएम ने लोगों को कोरोना संक्रमरण से बचाव की जानकारी दी। साथ ही लोगों से टीकाकरण कराए जाने की अपील की।
जिले में 18 एक्टिव केस
कानपुर देहात। जिले में अब तक 1818 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हालाकि 1772 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 28 की अबतक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि फिलहाल जिले में 18 एक्टिव केस हैं। जिनका होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। जिले में 11 जगहों पर हॉटस्पाट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को लगातार कोरोना के प्रति जागरुक किया जा रहा है।