फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona nodal doctor suspect of corona infection, health deteriorated, admitted in hospital

कोरोना नोडल डॉक्टर संदिग्ध, तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर समेत दो के सैंपल लिए गए, आइसोलेशन में भर्ती

Mon, 30 Mar 2020 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Corona nodal doctor suspect of corona infection, health deteriorated, admitted in hospital
हैलट में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया - फोटो : amar ujala
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के कोरोना नोडल डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। वह कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में आइसोलेशन में रखने के साथ इलाज शुरू कर दिया गया। कोरोना नोडल डॉक्टर के साथ ही एक कर्मचारी भी कोरोना संदिग्ध है।
विज्ञापन


उसे भी आइसोलेशन में रखकर सैंपल लिया गया है। सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज के आईडीएच और 100 बेड मैटरनिटी ब्लॉक के कोरोना वार्ड में भर्ती होने वाले रोगियों के इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन


कोरोना मामले में शासन-प्रशासन से कोआर्डिनेशन और रोगियों के इलाज की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। नोडल डॉक्टर को तीन दिन पहले फ्लू के लक्षण उभर आए थे, लेकिन वह वार्ड में भर्ती संदिग्ध रोगियों के इलाज में लगे रहे। सोमवार को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्हें हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कोरोना वार्ड मेें काम करने वाले एक कर्मचारी को भी फ्लू के लक्षण उभर आए हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि डॉक्टर और कर्मचारी दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं और आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed