फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Three more deaths due to corona infection, 280 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना संक्रमण से तीन और मौतें, 280 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस दो हजार पार

Thu, 08 Apr 2021 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Apr 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Three more deaths due to corona infection, 280 new infected
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन और रोगियों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 870 की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 280 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ नगर में एक्टिव केस 2113 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों की कालोनियों में संक्रमण फैल रहा है। कोविड अस्पतालों में संक्रमित बहुत अधिक वायरल लोड के साथ भर्ती हो रहे हैं। हैलट के थ्री लेवल कोविड हॉस्पिटल में कई रोगी वेंटिलेटर पर गंभीर हालत में भर्ती हैं। तीनों मौतें हैलट में हुई हैं।
विज्ञापन


 

पनकी के रहने वाले 45 साल के पुरुष रोगी को संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इसके साथ ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगी रहे हैं। सांस तंत्र फेल होने से मौत हो गई। नौबस्ता की रहने वाली 56 वर्षीय महिला को सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं।

उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया था। गांधीग्राम की रहने वाली 58 साल की महिला को कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। वह डायबिटीज और हाइपोथायराइडिज्म की चपेट में थीं। कुल संक्रमित 35 हजार 576 हैं। इनमें 32 हजार 593 ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को होम आइसोलेशन में 40 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

7166 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7166 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 520 लोगों का सैंपल लिए गए। इनमें कोरोना जैसे लक्षण रहे हैं। इसके अलावा रूटीन में 6646 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed