फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Health department could not find infection chain, one Auraiya among 22 infected - one from Hardoi

Corona In Kanpur: संक्रमण चेन नहीं ढूंढ पाया स्वास्थ्य विभाग, 22 संक्रमितों में एक औरैया-एक हरदोई का

Thu, 29 Jul 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Jul 2021 07:35 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि जहां रोगी मिले हैं, वहां संक्रमण के फैलाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 22 लोगों में से स्वास्थ्य विभाग ने दो और कम कर दिए हैं।

विज्ञापन
Corona In Kanpur: Health department could not find infection chain, one Auraiya among 22 infected - one from Hardoi
कोरोना - फोटो : iStock

विस्तार

कानपुर में बुधवार को 22 कोरोना संक्रमित मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संक्रमण चेन ढूंढने के लिए 1404 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच कराई, लेकिन सभी निगेटिव निकले।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि जहां रोगी मिले हैं, वहां संक्रमण के फैलाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 22 लोगों में से स्वास्थ्य विभाग ने दो और कम कर दिए हैं। एक संक्रमित हरदोई और दूसरा औरैया का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अब 20 संक्रमित ही बचे हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को दो दिन के सैंपल की रिपोर्ट आई थी। 26 जुलाई को जो सैंपल लिए गए थे, उनमें 12 पॉजीटिव मिले थे और 27 जुलाई के सैंपल में आठ पॉजिटिव मिले थे। इकट्ठी रिपोर्ट आने से ज्यादा लग रहे हैं। अलावा दोबारा जांच कराने पर तीन लोग कोरोना निगेटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बुधवार के कोरोना एक्टिव केस अब 17 हो गए। कांटैक्ट ट्रेसिंग में हुई जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। इसके बाद भी क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी को जुकाम-बुखार के लक्षण उभरते हैं तो तुरंत जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही निगरानी समितियों को भी एक्टिव कर दिया गया है। दवाओं की किट भी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed