फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: corona Level Three Patients Will Be Treated In Private Hospitals

Corona In Kanpur: लेवल थ्री के मरीजों का निजी अस्पतालों में होगा इलाज, जांच के बाद होगा अंतिम निर्णय

Tue, 28 Jul 2020 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: corona Level Three Patients Will Be Treated In Private Hospitals
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना के लेवल थ्री मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए  स्वास्थ्य विभाग ने तीन निजी अस्पतालों को चिह्नित किया है। प्रबंधन की स्वीकृति और जांच के बाद इन अस्पतालों में रोगियों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


इस लेवल के मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। इनमें बीमारी के गंभीर लक्षण उभर आते हैं। निमोनिया के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सर्विलांस प्रभारी और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने  बताया कि अभी हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में ही लेवल थ्री के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इनके लिए निजी अस्पतालों की भी व्यवस्था की जा रही है। तीन अस्पताल अभी पाइपलाइन में हैं। यहां इलाज की व्यवस्था देखने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेवल वन के लिए केडीए ड्रीम्स जबकि नारायणा अस्पताल, गुरु तेग बहादुर सिंह अस्पताल, एसआईएस कल्याणपुर, एसपीएम आदि अस्पतालों में लेवल टू के रोगियों की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed