फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in kanpur: 10 mobile vans will leave for independence from Corona

कोरोना से आजादी को रवाना होंगी 10 मोबाइल वैन, अमर उजाला फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम

Sat, 01 Aug 2020 01:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
corona in kanpur: 10 mobile vans will leave for independence from Corona
कोरोना से आजादी को आज रवाना होंगी 10 मोबाइल वैन - फोटो : amar ujala
कोरोना से आजादी के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम के तहत शनिवार को सुबह आठ बजे शहर के 10 जोनों के लिए मोतीझील से 10 मोबाइल वैन (कोरोना टेस्टिंग वैन) हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


बाकी सात जोनों में भी जल्द ही यह सेवा शुरू होगी। इन वैन के माध्यम से कोरोना मरीजों के घर पहुंचकर परिजनों सहित संपर्क में आए पड़ोसियों आदि की जांच कराई जाएगी। जिससे संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। ‘हमें चाहिए कोरोना से आजादी’ अभियान के तहत शहर को 17 जोनों में बांटकर विशेष अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल वैन में डॉक्टरों के साथ सहायक स्टाफ मौजूद रहेगा। कोरोना किट उन्हीं मरीजों को दी जाएगी जो होम आइसोलेशन में होंगे। इस अभियान में सहयोग के लिए डॉक्टर, उद्यमी, व्यापारी, दवा विक्रेता व समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि 10 मोबाइल वैन के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। ये वैन होम आइसोलेशन वाले मरीजों की मदद करेंगी। अपने-अपने जोन में कोरोना के मरीजों का पता चलते ही ये टीमें मौके पर पहुंचेंगी। और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच करेंगी। ताकि समय से संक्रमण का पता लगाकर इसके फैलाव को रोका जा सके। 

अभियान में शामिल 17 जोन 
क्रम        जोन का नाम                                    
1        एसएडी कृष्णा नगर                                
2        पीएचसी कृष्णा नगर                                
3        डीटीसी कैंट                    
4        केपीएम अस्पताल, बिरहाना रोड
5        हसरत मोहानी हॉस्पिटल, हुमायूंबाग
6        यूएफडब्ल्यूसी, ग्वालटोली
7        डीटीसी नवाबगंज
8        होम्योपैथिक हॉस्पिटल, जवाहर नगर
9        यूएफडब्ल्यूसी, रानीगंज (गीता नगर)
10    डीटीसी अनवरगंज
11    एचपी रावतपुर गांव
12     सीएचसी कल्याणपुर
13     जागेश्वर अस्पताल, गोविंद नगर
14    डी-टाइप सेंटर, गुजैनी
15    डी-टाइप सेंटर, किदवई नगर-1
16    डी-टाइप सेंटर, किदवई नगर-2
17    टीबी आइसोलेशन सेंटर, किदवई नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed