{"_id":"60a115a1a4cf0615e252ba3c","slug":"corona-gave-a-loss-of-10-thousand-crores-to-kanpur-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान: कोरोना ने कानपुर के कारोबार को दिया 10 हजार करोड़ का झटका, कैट ने जारी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुकसान: कोरोना ने कानपुर के कारोबार को दिया 10 हजार करोड़ का झटका, कैट ने जारी की रिपोर्ट
Sun, 16 May 2021 06:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 May 2021 06:31 PM IST
सार
केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्य सरकार से वित्तीय पैकेज देने की मांग की गई है। कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि देश व्यापी रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना ने कानपुर की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दिया है। पहले व्यापारियों के सेल्फ लॉकडाउन और फिर सरकार के कोरोना कर्फ्यू के चलते आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ गई हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक शहर को 10 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।
केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्य सरकार से वित्तीय पैकेज देने की मांग की गई है। कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि देश व्यापी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें पिछले 45 दिनों की अवधि में सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए आंतरिक व्यापार के राज्यवार नुकसान का अनुमान लगाया।
जो लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का है। उनका कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों में लंबे समय से लॉकडाउन चल रहा है। एक अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश को करीब 65 हजार करोड़, महाराष्ट्र को करीब 1.10 लाख करोड़, दिल्ली को करीब 30 हजार करोड़, गुजरात को 60 हजार करोड़, मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़, राजस्थान को 25 हजार करोड़, छत्तीसगढ़ को 23 हजार करोड़, कर्नाटक को 50 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शहर में लाटूश रोड बाजार में 19 अप्रैल से सेल्फ लॉकडाउन हुआ था। इसके बाद किराना समेत अन्य बाजार बंद हो गए थे। शहर में कोरोना कर्फ्यू लगे सोमवार को 17 दिन हो जाएंगे।