फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona decreasing, increasing revenue in Kanpur: Record GST deposited in the month of July

कम होता कोरोना बढ़ रहा कानपुर में राजस्व: जुलाई महीने में रिकार्ड जीएसटी हुआ जमा, 481.66 करोड़ का आया टैक्स

Sat, 07 Aug 2021 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 12:42 PM IST
सार

प्रदेश में भी पिछले साल की तुलना में खासी तेजी देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में पिछली जुलाई को 3811.12 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था।

विज्ञापन
Corona decreasing, increasing revenue in Kanpur: Record GST deposited in the month of July
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के कम होते मामलों के बीच शहर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार हो रहा है। राजस्व में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। जुलाई महीने में शहर में कारोबारियों-व्यापारियों ने 481.66 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया है। पिछले साल इस दौरान 369.86 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था।
विज्ञापन


एक साल में 111.8 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। प्रदेश में भी पिछले साल की तुलना में खासी तेजी देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में पिछली जुलाई को 3811.12 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था। वहीं इस बार 4552.26 करोड़ जीएसटी जमा हुुुआ है। 19.45 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। 
विज्ञापन

शहर में एसजीएसटी विभाग दो जोन में बंटा है। कुल 30 खंड इसमें हैं। जोन एक में एक से 13 खंड आते हैं। जबकि जोन दो में 14 से 30 खंड हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड ए पीके सिंह ने बताया कि जोन एक में इस बार 283.96 करोड़ जीएसटी जमा हुआ है। जबकि पिछले साल इस अवधि में 228.06 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था।

24.51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जोन दो में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पिछले साल जुलाई में इस जोन में 141.8 करोड़ टैक्स जमा हुआ था। इस बार 197.7 करोड़ टैक्स आया है। इस जोन में 39.42 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।

उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का असर शहर में कम हो गया है। इससे आर्थिक गतिविधियों में खासा सुधार दिख रहा है। इस महीने से त्योहारी सीजन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में भी अच्छे राजस्व संग्रह का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed