फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Death kanpur: coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 12 और मौतें, 1656 नए संक्रमित मिले, 18 हजार से अधिक पॉजिटिव

Thu, 29 Apr 2021 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 10:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना कहर बरपा रहा है। गुरुवार को कोरोना से 12 और रोगियों की मौत हो गई है। अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर 10 मौतें हुई हैं। इसके कुछ देर पहले दो और मौत हुईं जिन्हें पोर्टल पर देर से अपडेट किया गया। कुल 12 मौत पोर्टल पर अपडेट की गईं।

विज्ञापन
Corona Death kanpur: coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update
कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में गुरुवार को कोरोना से 12 और रोगियों की मौत हो गई है। अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर 10 मौतें हुई हैं। इसके कुछ देर पहले दो और मौत हुईं जिन्हें पोर्टल पर देर से अपडेट किया गया। कुल 12 मौत पोर्टल पर अपडेट की गईं।
विज्ञापन


लेकिन इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इसके साथ ही शहर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18 हजार 800 हो गई है। कोरोना से अब तक 1146 लोग मर चुके हैं। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में हुई है। इसके अलावा तीन रोगियों की मौत रामा मेडिकल कालेज और एक-एक रोगी की मौत नारायणा मेडिकल कालेज और एसपीएम हॉस्पिटल में हुई है।
विज्ञापन


 

इनमें ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं लेकिन कोरोना के गंभीर लक्षण सभी रोगियों में थे। निमोनिया होने से सांस तंत्र फेल हो गया जिससे रोगियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हैलट के कोविड अस्पतालों के वेंटिलेटर भरे हुए हैं।

इसके साथ ही रोगियों को बाईपेप और वेंट्री मास्क पर रखा गया है। अब तक शहर में 68 हजार 423 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 48 हजार 477 इलाज से ठीक हो गए हैं। गुरुवार को 32 रोगियों ने अस्पताल और 1254 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग जीत ली है।

उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7591 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 1068 सैंपल विशेष सर्वेलांस अभियान और 6523 रूटीन में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed