{"_id":"606ef69f8ebc3e8d305463bd","slug":"corona-attacked-homes-infections-increase-three-times-in-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना घरों में घुसा, महिलाओं में तीन गुना संक्रमण बढ़ा, अप्रैल में अभी तक 36.98 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना घरों में घुसा, महिलाओं में तीन गुना संक्रमण बढ़ा, अप्रैल में अभी तक 36.98 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित
Thu, 08 Apr 2021 06:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव रसोई तक पहुंच गया है। महिलाएं संक्रमण की चपेट में आ रही हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में मार्च की तुलना में महिलाओं में तीन गुना संक्रमण बढ़ा है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां पहले पुरुष संक्रमित हुए, बाद में महिलाएं भी चपेट में आ गईं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुष एहतियात बरतें तो परिवार सुरक्षित रहेगा। अप्रैल के सात दिनों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब में हुई आरटीपीसीआर जांच में 338 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं।

इनमें महिला संक्रमितों की संख्या 125 है, जो कुल संक्रमितों की 36.98 प्रतिशत है। मार्च में कुल 593 संक्रमित मिले थे। इनमें करीब 12 फीसदी महिलाएं रही हैं। अप्रैल में एंटीजन टेस्ट वगैरह मिला लिया जाए तो पहले सप्ताह में 1491 संक्रमित मिले हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 509 है।
विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक समय तक घर के बाहर रहते हैं। अगर वे कोविड गाइड लाइन के पालन में लापरवाही बरतते हैं तो संक्रमण घर के अंदर आ जाता है। इसके बाद घर की महिलाएं और बच्चे संक्रमित होने लगते हैं। महिलाओं के संक्रमित होने का एक बड़ा खतरा यह भी है कि बच्चे उनके नजदीक अधिक समय तक रहते हैं।
मां को संक्रमण हुआ तो बच्चों तक आसानी से पहुंच सकता है। 30 फीसदी मामले ऐसे हैं, जहां पुरुष पहले संक्रमित हुआ, फिर महिलाएं। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि अपील की जा रही है कि घर जाकर पहले हाथ-पैर धोएं, कपड़े बदलें, फिर घरवालों से मिलें।