फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

बेड से नीचे गिरा कोविड मरीज, उठाने के लिए बुलाया तीमारदार

Sun, 09 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। जिला अस्पताल स्थित एल-टू हास्पिटल में तैनात स्टाफ ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। कोरोना संक्रमित महिला के बेड से नीचे गिर जाने के बाद स्टाफ खड़ा देखता रहा। बीस मिनट बाद पहुंची महिला की तीमारदार ने उठा कर उसे बेड पर लिटाया।
विज्ञापन

कहने को कोविड-19 के नियंत्रण के लिए रोजाना डीएम अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हैं। इसके साथ ही मरीजों को समस्या न हो, इसके लिए लगातार निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद भी कोविड अस्पताल में तैनात स्टाफ मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है। शनिवार की शाम एक कोविड संक्रमित महिला बेड से नीचे गिर गई। वहां से महिला स्टाफ से लेकर अन्य कर्मी गुजरता रहा, लेकिन किसी ने उन्हें बेड पर लिटाना उचित नहीं समझा। महिला के तीमारदार को बुलाया गया।
विज्ञापन

मरीज का बेटा मौके पर पहुंचा। मां को जमीन पर पड़ा देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद उससे महिला को भेजने की बात कही। बेटे व बहू ने मिलकर महिला को बेड पर लिटाया। कुछ देर बाद मरीज ने बेड पर ही शौच कर ली। इसके बाद वहां सफाई की व्यवस्था नहीं की गई। फिर तीमारदार को बुलाया गया। तब सफाई हो सकी। इससे कोविड अस्पताल की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। नाराज बेटे ने सीएमएस से कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बेहतर कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को शौच कराने के लिए बाहर से पानी ला रहे तीमारदार
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थापित किए गए कोविड अस्पताल में मरीज कोरोना से ज्यादा प्रशासन की अव्यवस्थाओं से परेशान है। अस्पताल का रनिंग वाटर सिस्टम फेल हो चुका है। इससे मरीजों को शौच कराने के लिए तीमारदार को बाहर से पानी लाना पड़ता है।
कहने को भले ही जिला प्रशासन रोजाना कोविड-19 की समीक्षा बैठक कर अफसरों को कड़े निर्देश दे रहे हो लेकिन जमीन पर उनका अनुपालन कतई नहीं हो रहा है। एल-वन व एल-टू अस्पताल में मरीज बीमारी से ज्यादा वहां के सिस्टम से परेशान हैं। हालात यह है कि मरीज को शौच क्रिया कराने के लिए उनके तीमारदार बाहर से पानी भरकर अस्पताल ले जाते हैं। जबकि अस्पताल में शौचालय शानदार बना हुआ है। इसके बाद भी मरीजों को शौच के लिए पेरशान होना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि तीमारदारों ने कई बार अफसरों से शिकायत की। इसके बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे मरीज के साथ तीमारदार भी परेशान हो रहे हैं। साथ ही आवाजाही से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए उनके परिजन बाहर जमीन में डेरा डाले हैं।

- मरीज को बेहतर उपचार व उसके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। इसके लिए सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही जल्द कोविड अस्पताल के रनिंग वाटर सिस्टम को ठीक किया जाएगा।-सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed