{"_id":"60886faa8ebc3e8dba090b16","slug":"corona-akbarpur-news-knp62570491","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोरोना की चपेट में आकर एक विद्युत कर्मी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। मंगलवार को जिले में 139 नये मरीज मिले हैं। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट व कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मंगलवार को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बिजली कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक झींझक डिवीजन में कार्यरत था। दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आक्सीजन लेवल कम हो गया था। परिजनों ने अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। जिले में 139 नये मरीज मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए सैंपल कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।
कोरोना संक्रमितों की संख्या 4121 हो गई है। इसमें 2348 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1729 हो गई है। फिलहाल एल-वन व एल-टू में 11-11 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जिनका विशेषज्ञ उपचार कर रहें हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि होम आइसोलेट सहित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। मृतक का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
कर्मचारी संक्रमित होने के बाद बंद की गई बैंक शाखा
रसूलाबाद। रसूलाबाद स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के कारण मंगलवार को बैंक बंद रही। संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। शाखा के डिप्टी मैनेजर पवन पाल ने बताया कि वह उनकी पत्नी व पूरा परिवार संक्रमित है। कर्मचारी अनन्या शुक्ला की माता-पिता सहित परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। सभी कर्मचारी होम आइसोलेट हैं। इसी प्रकार कैशियर सरला के फेफड़े में संक्रमण होने के चलते बीमार हैं। शाखा प्रबंधक आरके कोहली की चुनाव ड्यूटी के चलते वह मंगलवार को नहीं आए। जिसकी वजह से बैंक बंद कर दी गई।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं चेत रहे लोग
कानपुर देहात। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कोरोना से पचास की मौत हो गई है। जबकि 4121 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 1729 संक्रमितों का अभी भी उपचार किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले की प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। वहां कोविड नियमों का पालन कतई नहीं किया जा रहा है। हालात ये हैं कि अभी भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही तय दूरी का ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन के स्तर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। अकबरपुर, झींझक, रूरा, डेरापुर, रनियां, रसूलाबाद आदि कस्बों में अधिकांश दुकानों पर भीड़ लग रही है। दुकानदार से लेकर ग्राहक कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।