{"_id":"5f9b17a88ebc3e9ba007d1e5","slug":"corona-akbarpur-news-knp5913364194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना दो सौ की होगी जांच, 750 लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना दो सौ की होगी जांच, 750 लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहार को लेकर जिले में 15 दिनों तक अभियान चलाकर कोरोना जांच के लिए दो सौ लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। पहले दिन ऑटो रिक्शा चालकों के सैंपल लिए गए। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न किए जाने के निर्देश दिए हैं।
आगामी 15 दिनों तक चलने वाले त्योहार को लेकर शासन सख्त है। मुख्य सचिव ने सीएमओ को टार्गेटेट सैंपलिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि पहले दिन ऑटो रिक्शा चालकों के सैंपल लिए गए हैं। इसी प्रकार 30 अक्तूबर को ब्यूटी पार्लर, 31 को मिठाई की दुकानों, एक नवंबर को रेस्टोरेंट, दो को धार्मिक स्थलों, तीन को मॉल के कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों, चार को बिजली की दुकानों और वाहन शो रूम आदि जगहों पर शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। हर ब्लॉक को 20 आरटीपीसीआर व 75 एंटीजन किट जांच के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को जिले में अभियान के तहत 950 सैंपल लिए गए हैं। इसमें दो सौ जांच एंटीजन किट से की गई हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए 750 लोगों का सैंपल लिया गया है। इधर, अमरौधा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में 1511 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। महिला को कोविड अस्पताल भेजा गया है।