{"_id":"5f4027d78ebc3e713378284b","slug":"corona-akbarpur-news-knp5780898166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित डाक्टर बोले कोविड अस्पताल में नहीं मिल रहा गुनगुना पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित डाक्टर बोले कोविड अस्पताल में नहीं मिल रहा गुनगुना पानी
विज्ञापन
कोविड़ अस्पताल में मरीजों के लिए पहुंचे नए पंखे।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए कोविड अस्पताल में अव्यवस्था बरकरार है। डीएम के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। साथ ही खामियों की शिकायतें लगातार कंट्रोल रूम को मिल रही हैं। भर्ती एक संक्रमित डाक्टर ने डीएम से गुनगुना पानी न मिलने की शिकायत की। कुछ ने पंखा न होने की बात कही। डीएम ने तत्काल अस्पताल में पानी गरम करने की मशीन और पंखे भेज दिए।
कंट्रोल रूम प्रभारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शुक्रवार को करीब चार हाई रिस्क मरीज ने सूचना दी कि उन्हें कोरोना के साथ शुगर पहले से ही है। इसकी जानकारी भी वहां तैनात डाक्टरों को दी गई। शुगर के हिसाब से दवाएं नहीं दी जा रही हैं। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। जानकारी के बाद डीएम दिनेश चंद्र सिंह चौहान ने सीएमओ को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
इधर, कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने मास्क न मिलने की कंट्रोल रूम में शिकायत की। डीएम ने तत्काल संक्रमितों को मास्क उपलब्ध कराए। गुरुवार को डीएम के निरीक्षण में वहां गंदगी मिली थी। अस्पताल में कूड़ा डंप था। उसे तत्काल हटा दिया गया है। डीएम ने नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि सीएमओ को मरीजों के बेड की चादर रोजाना अलग-अलग रंग की बिछाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे निरीक्षण में स्पष्ट हो सकेगा कि उस दिन चादर बदली गई है।