{"_id":"5f08cd118ebc3e63bd170779","slug":"corona-akbarpur-news-knp570516841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर समेत छह निकले कोरोना पॉजिटिव, हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर समेत छह निकले कोरोना पॉजिटिव, हडक़ंप
विज्ञापन
राजपुर में कोरोना संक्रमित को कोविड़ अस्पताल भेजती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर/मूसानगर/ रसूलाबाद (कानपुर देहात)। राजपुर की एसबीआई में तैनात कैशियर और सट्टी के दो दुकानदार सहित पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मूसानगर का एक सराफा में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को गजनेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क मेें आए बैंक मैनेजर सहित 16 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर इलाके को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
सात जुलाई को राजपुर एसबीआई शाखा के मैनेजर, कैशियर सहित छह और सट्टी से बैंक प्रबंधक, एएनएम सहित 29 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को राजपुर एसबीआई के कैशियर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सट्टी गांव के गांव का एक किराना दुकानदार, उसके पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी, दूसरा किराना दुकानदार, उसकी 28 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। राजपुर पहुंचे सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र व चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने कोरोना संक्रमित बैंक कैशियर को गजनेर कोविड अस्पताल भेजा। संपर्क में आए मैनेजर, दूसरे कैशियर, एटीएम गार्ड, चपरासी सहित नौ लोगों को सिकंदरा क्वारंटीन सेंटर भेजा।
सट्टी में चार कोरोना पॉजिटिव आने पर एसडीएम पुखरायां राजीव राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को गजनेर कोविड अस्पताल भेजा गया है। संपर्क में आए सात लोगों को पुखरायां क्वारंटीन सेंटर भेजा है। दो सौ मीटर क्षेत्र को सील कर दिया है। वहीं मूसानगर के गौसगंज निवासी सर्राफा की शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संपर्क में आए 60 लोगों के सैंपल लिए गए। मुख्य बाजार से आखिरी गली तक हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद के अधीक्षक लोकेश शर्मा के चालक की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अधीक्षक स्वयं होम क्वारंटीन हो गए हैं। अधीक्षक ने बताया कि चालक कानपुर नगर का है। उसे वहीं कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 68 संक्रमित
सीएमओ राजेश कटियार ने बताया कि गुरुवार को 62 कोरोना संक्रमित मरीज थे। शुक्रवार को छह कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संख्या बढक़र 68 हो गई है। इसमें प्रवासी की संख्या 52 है। अभी तक एक मरीज की सैनिटाइजर पीने से मौत हुई है। 52 संक्रमित मरीज सही हो चुके हैं। फिलहाल 15 एक्टिव केस हैं।