{"_id":"6065eabea680e5165309b2dc","slug":"corona-active-case-in-kanpur-136-infected-one-killed-10-infected-in-district-jail-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Cases In Kanpur: इस साल के सबसे अधिक 136 संक्रमित, एक की मौत, जिला जेल में 10 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Cases In Kanpur: इस साल के सबसे अधिक 136 संक्रमित, एक की मौत, जिला जेल में 10 संक्रमित
Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
कानपुर में मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों की अनदेखी का नतीजा सामने आने लगा है। पहली अप्रैल को इस साल के सबसे अधिक 136 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एक रोगी की मौत हो गई है। लोगों ने अपनी लापरवाही से कोरोना संक्रमण घरों तक पहुंचा दिया है। कालोनियों और अपार्टमेंट में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है।
समूचे परिवार कोरोना संक्रमण की जद में है। नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 538 हो गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संक्रमण से बचने का यही तरीका है। हैलट में कोरोना संक्रमित 78 साल के वृद्ध रोगी की मौत हो गई। वह श्यामनगर के रहने वाले थे।
उनमें हाइपरटेंशन के साथ कोरोना के गंभीर लक्षण थे। सांस तंत्र में खराबी आई और उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर में अब तक कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों की संख्या 850 हो गई है। अब तक कुल 33 हजार 750 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 32 हजार 362 इलाज से अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। गुरुवार को भी 25 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।

छह रोगी अस्पताल और 19 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। जिला जेल में 11 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पनकी, तिलकनगर आदि क्षेत्रों में समूचे परिवार संक्रमित मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग कोविड गाइड लाइन का पालन न करके अपने घरों के अंदर संक्रमण ले जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रूटीन में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सैंपलिंग की। साढ़े चार हजार के सापेक्ष 6167 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए।
घरों में तलाश किए 239 कोरोना संदिग्ध
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में जाकर 239 कोरोना संदिग्ध लोगों को तलाश किया और उनकी सैंपलिंग की गई। बुधवार को 609 टीमों ने शहरी और ग्रामीण मिलाकर 29 हजार 915 घरों का सर्वे किया। इनमें 239 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित
परेड, जेके कालोनी, रावतपुर, दबौली, बर्रा, कल्याणपुर, स्वरूपनगर, जवाहरनगर, सनिगवां, श्यामनगर, जिला कारागार, आईआईटी, किदवईनगर, सफीपुर, नौबस्ता, यशोदानगर, गांधीग्राम, नजीराबाद, विष्णुपुरी, बर्रा विश्व बैंक, साकेतनगर, पटकापुर, अहिरवां, लाटूश रोड, आर्यनगर, सिविल लाइंस, गोविंदनगर, जूही, रतनलाल नगर, अशोक नगर, शास्त्रीनगर, पनकी, पांडु नगर, सर्वोदय नगर, तिलक नगर, जाजमऊ, आरके नगर, संजय गांधी नगर, अर्मापुर, हरजेंदरनगर, चमनगंज, नवीननगर कर्नलगंज आदि।