Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooperate in nation building by adopting Swadeshi: Minister of State

स्वदेशी अपना कर राष्ट्र निर्माण में करें सहयोग : राज्यमंत्री

Fri, 10 Oct 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cooperate in nation building by adopting Swadeshi: Minister of State
पुखरायां। सरकार की मंशा है कि आमजन स्वदेशी अपनाएं जिससे राष्ट्र का निर्माण होगा। स्वदेशी अपनाने के लिए स्वयं में भावना होना चाहिए। अपने देश में बनी वस्तुओं को ज्यादातर खरीदारी करें जिससे अपने देश का पैसा देश में ही रहे। ये बातें पुखरायां बस अड्डा परिसर में गुरुवार की शाम से स्वदेशी उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शनी की यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 में पहुंचे राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला 9 अक्तूबर से शुरू हुआ है, जो 18 अक्तूबर तक चलेगा। दीपावली का त्योहार स्वदेशी वस्तुओं से सजाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, सीडीओ लक्ष्मी एन के साथ राज्यमंत्री ने स्वदेशी मेला में लगे विभिन्न स्टालों के लगे मॉडलों को देखा और जानकारी ली। इसके बाद कौशल किशोर, राजाराम,राहुल कुमार, मायादेवी सहित नौ लोगों को सरकार के द्वारा विद्युत चलित चाक मशीन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यहां जिला कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, मलखान सिंह, राकेश तिवारी, जीतू त्रिपाठी, जीतेंद्र द्विवेदी, केपी सिंह, देवेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

....................
फोटो-41- स्टाल लगाए प्रधानाध्यापक लता अग्निहोत्री
फोटो- 42- साबुन का स्टाल लगाए संदीप कुमार। संवाद
फोटो- 43-अगरबत्ती का स्टाल लगाए विवेक। संवाद
लोकल उत्पाद कर कमाए मुनाफा
पुखरायां। पुखारायां में तैयार होने वाले प्रेशर कुकर, स्टील के बर्तनों के स्टाल लगाए गए। उद्यमी राजीव अग्रवाल ने बताया कि बिक्री बाहर कई प्रांतों में होती है। बताया कि उनके यहां कुकर, बर्तन के कई तरह के उत्पादन तैयार किए जाते हैं। वहीं, विवेक गुप्ता ने अगरबत्ती, धूपबत्ती व लोबान के उत्पादन का स्टाल लगाया। उत्पादन संबंधी जानकारी दी। बताया कि लाेकल उत्पादन कर लोकल बाजार में ही बिक्री करते हैं। जाजमऊ कानपुर के प्रहलाद सिंह लेदर से बने उत्पाद, सौर ऊर्जा को लेकर विकास सचान ने स्टाल लगाकर व्यापार संबंधी जानकारी दी। साबुन को घरेलू उत्पादन किए जाने के संबंध में स्टाल लगाकर संदीप कुमार ने जानकारी दी। बताया कि स्वयं का उत्पाद कर स्थानीय बाजार में ही मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं, महिला सशक्तिकरण के साथ यातायात व सरल शिक्षा व्यवस्था का जनजागरण करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक लता अग्निहाेत्री ने स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। बताया कि सुरक्षा और शिक्षा दोनों का नई व्यवस्था से सुधार किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed