{"_id":"6aef667bca05a1865f0dbf97","slug":"cooperate-in-creating-awareness-about-filaria-campaign-sdm-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151805-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया अभियान की जागरूकता में करें सहयोग : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया अभियान की जागरूकता में करें सहयोग : एसडीएम
Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
राजपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 19 नवंबर से सात दिसंबर तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। अभियान में कोई भी पात्र व्यक्ति दवा खाने से वंचित नहीं रहे। यह निर्देश शनिवार को अभियान की समीक्षा बैठक में एसडीएम डॉ. रिदम आनंद ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कही।
एसडीएम ने सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिसका असर व्यक्ति को जीवन भर परेशान करता है। उन्होंने लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने और गांव-गांव अभियान चलाए जाने को कहा गया। इसके लिए ग्रामीणों को दवा के सेवन का महत्व समझाने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ें। इसके अलावा नियमित टीकाकरण अभियान और पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य टीमों को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजपुर पीएचसी के डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों को उनकी लंबाई और वजन के अनुसार फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गांवों में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए जो बाहर रहते हैं और अब तक फाइलेरिया की दवाई नहीं खाई है। यहां तहसीलदार दीपक कुमार,एडीओ सत्यप्रकाश, रुकसाना परवीन, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. अर्चना आदि मौजूद रहीं।