{"_id":"68fa886c9ef37a7c62078c5f","slug":"cooks-will-be-trained-to-ensure-the-quality-and-cleanliness-of-mdm-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1305594-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एमडीएम की गुणवत्ता व स्वच्छता के लिए रसोइयों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एमडीएम की गुणवत्ता व स्वच्छता के लिए रसोइयों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश बीएसए सुरजीत सिंह ने सभी बीईओ को दिए हैं। नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म और पीएम पोषण डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से सभी का प्रशिक्षण 10 नवम्बर तक विद्यालय स्तर पर होगा।
प्रशिक्षण में रसोइयों को रेग्युलेटर की जांच, रसोई की सफाई, ढककर भोजन पकाने, प्रमाणित तेल-मसाले प्रयोग करने तथा बच्चों को हाथ धुलवाकर भोजन कराने की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को भोजन परोसने से पहले खुद उसे जांचना होगा।
एमडीएम समन्वयक सौरभ पांडेय के अनुसार सभी विद्यालयों की प्रशिक्षण रिपोर्ट 14 नवंबर तक जिला कार्यालय को भेजी जाएगी। इसमें ग्राम प्रधानों, समूह सदस्यों व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में एनजीओ की ओर से संचालित केंद्रीय रसोई के कर्मचारियों को प्रशिक्षण संचालक की ओर से दिलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण नहीं मिलने की जानकारी पर संबंधित प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी उत्तरदायी होंगे।