फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Convocation ceremony at CSJMU today, procession taken out during rehearsal

Kanpur News: सीएसजेएमयू में दीक्षांत समारोह आज, रिहर्सल में निकाली शोभायात्रा

Wed, 17 Sep 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony at CSJMU today, procession taken out during rehearsal
सीएसजेएमयू में दीक्षांत समारोह के लिए होता रिहर्सल। - फोटो : विश्वविद्यालय
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 40वां दीक्षांत समारोह बुधवार को होगा। इसकी पूर्व संध्या पर विवि में रिहर्सल हुआ। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई और मंचीय कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


समारोह में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। विवि के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समारोह का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा। रिहर्सल में विश्वविद्यालय के शिक्षक विभिन्न भूमिकाओं में नजर आए।
विज्ञापन


डीन अकादमिक प्रो. बृष्टि मित्रा ने कुलाधिपति और प्रो. अंशु यादव ने कुलपति की भूमिका निभाई। कुलसचिव राकेश कुमार ने पदक विजेताओं के नाम पुकारे और मेधावी विद्यार्थियों को पदक, डिग्री व अंकतालिका प्रदान करने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में डीलिट की मानद उपाधि प्रदान करने का भी पूर्वाभ्यास किया गया। मौके पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व प्रति कुलपति प्रो. सुधीर अवस्थी मौजूद रहे। कुलपति पाठक ने तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संचालन डॉ. रत्नार्थु मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed