{"_id":"60dacedd8ebc3e9ea7053b5c","slug":"conversion-case-viral-video-of-mohammad-umar-is-from-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण का मामला: मोहम्मद उमर का वायरल वीडियो मणिपुर का, कानपुर की छात्रा के धर्म बदलने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण का मामला: मोहम्मद उमर का वायरल वीडियो मणिपुर का, कानपुर की छात्रा के धर्म बदलने की दी जानकारी
Tue, 29 Jun 2021 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:13 PM IST
सार
मोहम्मद उमर का वायरल वीडियो 2017 में मणिपुर में बनाया गया था। इसी वीडियो में उसने कानपुर की छात्रा के धर्म परिवर्तन करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन मामले का मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएस ने धर्म परिवर्तन के मामले में एक और खुलासा किया है। एटीएस का दावा है कि मोहम्मद उमर गौतम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह मणिपुर का है। जिसे वर्ष 2017 में बनाया गया था। उस दौरान मोहम्मद उमर धर्म परिवर्तन कराने के लिए मणिपुर में कई आयोजनों में शामिल हुआ था।
इस वीडियो में ही उसने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की छात्रा सुप्रिया का धर्म परिवर्तन करने का जिक्र किया है। कहा है कि सुप्रिया इस्लाम अपनाकर आयशा बन गई है। एटीएस सूत्रों का दावा है कि मोहम्मद उमर चार साल पहले मणिपुर गया था। वहां संगठन के लोगों और धर्म गुरुओं से मुलाकात कर धर्म परिवर्तन कराने वालों और मूक बधिर बच्चों के बारे में जानकारी ली थी।
साइन लैंग्वेज के चार एक्सपर्ट करते हैं मोटिवेट
मोहम्मद उमर मूक बधिर बच्चों को इस्लाम के बारे में जानकारी देने के लिए चार साइन लैंग्वेज के एक्सपर्ट की मदद ले रहा था। वह आदित्य उर्फ अब्दुल से पहले भी कई मूक बधिर बच्चों को जाल में फांस चुका है। एटीएस सूत्रों के अनुसार मोहम्मद उमर ने मणिपुर में भी आधा दर्जन मूक बधिर बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए मना लिया था। उन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया कि नहीं, इसके बारे में एटीएस जानकारी जुटा रही है। साथ ही साइन लैंग्वेज के चारों एक्सपर्ट की भी तलाश में जुट गई है।