{"_id":"60d26b0a43600a6f9673519b","slug":"conversion-case-aditya-used-to-talk-inspired-student-started-reading-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण : आदित्य करता था बात, प्रेरित होकर छात्र पढ़ने लगा था नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरण : आदित्य करता था बात, प्रेरित होकर छात्र पढ़ने लगा था नमाज
Wed, 23 Jun 2021 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:28 AM IST
सार
- बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल के 10वीं के छात्र से वीडियो कॉल पर करता था बात
- अब्दुल बने आदित्य ने हलीम मुस्लिम कॉलेज में भी पढ़ाया था इस्लाम का पाठ
विज्ञापन
उमर के पुश्तैनी घर पर जांच-पड़ताल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य गुप्ता से अब्दुल कादिर बने काकादेव निवासी मूक बधिर छात्र ने धर्म परिवर्तन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना शुरू कर दिया था। बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल के दसवीं के छात्र का उसने काफी हद तक माइंड वॉश कर भी लिया था। वह भी नमाज पढ़ने लगा था। हालांकि धर्म परिवर्तन से पहले ही मामला खुल गया। यह भी पता चला है कि आदित्य कई बार हलीम मुस्लिम कॉलेज में जाकर छात्रों को सांकेतिक भाषा में संबोधित भी कर चुका है। यहां भी कुछ गैर मुस्लिम लोग इकट्ठा किए जाते थे।
विज्ञापन
आदित्य करीब डेढ़ साल पहले उमर के संपर्क में आया और धर्म परिवर्तन कर लिया। मो. उमर ने आदित्य का इस्तेमाल करना शुरू किया। उसने आदित्य को जिम्मेदारी सौंपी कि बिठूर स्थित ज्योति बधिर स्कूल के छात्रों को इस्लाम के बारे में बताए। इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करे। अगस्त 2020 में जब ऑनलाइन क्लास शुरू हुईं तो वीडियो कॉल से आदित्य ने एक छात्र का माइंड वॉश करना शुरू किया।
विज्ञापन
नौकरी, शादी और पैसों का लालच दिया। व्हाट्सएप चैट पर भी इसी तरह की बातचीत करता था। स्कूल के प्रिंसिपल रामदास पाल के मुताबिक आदित्य के संपर्क में जो छात्र आया था, उसका व्यवहार काफी हद तक बदल गया था। वह नमाज पढ़ने लगा था। मामले की जानकारी हुई तो परिजनों को बताया गया। परिजनों ने गोविंदनगर थाने में शिकायत की। दोनों पक्ष इकट्ठा हुए। पुलिस के सामने पूरा मामला रखा गया। हालांकि बातचीत से पूरा मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
जिनका धर्म परिवर्तन कराते, उनको देते टारगेट
जांच एजेंसियों की जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी पहले छात्रों का माइंड वॉश करते हैं फिर धर्मांतरण कराते हैं। जब पूरी तरह से वो उनके वश में हो जाते हैं तो यही काम इन छात्रों से करवाना शुरू कर देते हैं। टारगेट दिया जाता था कि अधिक से अधिक लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार करें। मूक बधिर बच्चे होने की वजह से उन पर किसी का शक नहीं जाता।
स्कूल में आया था एक संदिग्ध टीचर
एटीएस की जांच में पता चला कि बिठूर स्थित मूक बधिर स्कूल में डेढ़-दो साल पहले एक शिक्षक आया था। एक-दो बार उसे कमरा बंदकर बच्चों को पढ़ाते देखा गया। पता चला कि वह इस्लाम के बारे में बताता था। वीडियो भी दिखाता था। इसके बाद उसे स्कूल से हटा दिया गया था।