फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Convention center on the theme of lotus flower in Kanpur, work will be completed by July 2023

Kanpur News: कमल के फूल की थीम पर बन रहा है कन्वेंशन सेंटर, कमिश्नर ने कहा- जुलाई 2023 तक पूरा करें

Fri, 22 Jul 2022 11:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Jul 2022 11:28 PM IST
सार

चुन्नीगंज में कमल के फूल की थीम पर कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। शुक्रवार को कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर का निर्माण जुलाई 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसकी डेडलाइन पहले दिसंबर 2023 थी। 

विज्ञापन
Convention center on the theme of lotus flower in Kanpur, work will be completed by July 2023
मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने चुन्नीगंज में बन रहे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने चुन्नीगंज में बन रहे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का शुक्रवार को दौरा किया। उन्होंने नगर आयुक्त को इस माह के अंत तक निर्माण की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि परियोजना का करीब 25 फीसदी काम हो चुका है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचबीटीयू द्वारा आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चर ड्राइंग की जांच भी नियमित की जा रही है। कमिश्नर ने बताया कि अनुबंध के अनुसार दिसंबर 2023 तक काम पूरा किया जाना है, लेकिन अब जुलाई तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसे पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। आयुक्त ने नगर आयुक्त को फिनिशिंग के लिए अक्तूबर के अंत तक टेंडर मंगाने को कहा है। निरीक्षण में नगर निगम और केएससीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Convention center on the theme of lotus flower in Kanpur, work will be completed by July 2023
कमल के फूल की थीम पर बन रहा है कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

80 करोड़ से बन रह कन्वेंशन सेंटर
कमल के फूल की थीम पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर को कला, संस्कृति, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल एक्टिविटी हब के तौर पर तैयार किया जा रहा है। कुल 80 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 67.41 करोड़ से अत्याधुनिक सभागार, दो प्रदर्शनी हॉल, 300 लोगों के बैठने वाले सम्मेलन कक्ष, छह गेस्ट रूम, दो सुईट, फूड कोर्ट और 68 वाहनों की पार्किंग, दुकानें, रेस्टोरेंट व व्यापार केंद्र बनेगा।

बिल्डिंग में शामिल हैं ये विशेषताएं
कन्वेंशन सेंटर को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किया गया है। यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भवन में शामिल किया गया है। साथ ही, छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा, इससे ही लाइटिंग की जाएगी। साथ ही, बिल्डिंग में 8 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed